ऑस्कर 2023 में पुरस्कार प्रदान करेंगी दीपिका पादुकोण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 03 Mar 2023 07:36 PM
ऑस्कर 2023 में पुरस्कार प्रदान करेंगी दीपिका पादुकोण
ऑडियो सुनें

मुंबई. दीपिका पादुकोण इस साल ऑस्कर पुरस्कार समारोह में पुरस्कार प्रदान करने के लिए शिरकत करेंगी. दीपिका ने बृहस्पतिवार रात सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर ऑस्कर 2023 के ‘प्रेजेंटर’ की सूची साझा करते हुए यह जानकारी की. भारत इस साल तीन श्रेणियों में अपनी दावेदारी पेश कर रहा है. फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का गीत ‘नाटु नाटु’ सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में, भारतीय वृत्तचित्र ‘ऑल दैट ब्रीद्स’ वृत्तचित्र फीचर श्रेणी में और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ लघु विषय श्रेणी में नामित है.

‘द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) के अनुसार, पुरस्कार समारोह का अयोजन 12 मार्च को अमेरिका के लॉस एंजिलिस के ‘डोली थिएटर’ मे किया जाएगा. इससे पहले दीपिका ने कान फिल्म उत्सव 2022 की 75वीं वर्षगांठ पर बतौर ‘ज्यूरी’ भारत का नेतृत्व किया था. अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल से पहले पिछले साल 18 दिसंबर को लुसैल स्टेडियम में फीफा विश्व कप ट्रॉफी का भी उन्होंने अनावरण किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu