पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कराची सर्कुलर रेलवे के पुनरूद्धार के लिए चीन का सहयोग मांगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Apr 2022 08:02 PM
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कराची सर्कुलर रेलवे के पुनरूद्धार के लिए चीन का सहयोग मांगा
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को चीन से अनुरोध किया कि वह कराची सर्कुलर रेलवे (केसीआर) परियोजना के पुनरूद्धार का समर्थन करे ताकि देश के सबसे बड़े महानगर में हजारों यात्रियों की परेशानी खत्म हो सके. उन्होंने कहा कि केसीआर कराची के लोगों के लिए एक ‘‘तोहफा’’ होगा और इससे काफी फायदे होंगे. शहबाज ने यहां मास ट्रांजिट बस परियोजना के उद्घाटन के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनंिफग को ‘‘कराची के लिए केसीआर का समर्थन करने पर पुर्निवचार करने’’ का अनुरोध किया.

‘डॉन’ अखबार ने शरीफ के हवाले से कहा है कि परियोजना के पूरा होने से कराची के लोगों के साथ-साथ समूचे पाकिस्तान के लोगों में भी चीन के लिए अच्छी भावनाएं पैदा होंगी. केसीआर को 1964 में पाकिस्तान रेलवे के कर्मचारियों को शहर के पूर्व में अपने घरों से शहर और छावनी रेलवे स्टेशन तक आने-जाने में मदद करने के लिए शुरू किया गया था.

इसे समय के साथ विस्तारित किया गया और अंतत: कराची बंदरगाह और शहर के केंद्र के आसपास के वाणिज्यिक क्षेत्रों को जोड़ने वाले 44 किमी के लूप में विकसित हुआ. नए सिरे से केसीआर परियोजना के तैयार होने से कराची की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार की उम्मीद है. शरीफ ने ‘‘पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने’’ और सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसका समर्थन करने के लिए अपने ‘‘सदाबहार मित्र’’ चीन के प्रति आभार व्यक्त किया.

शहबाज शरीफ सीपीईसी को नए जोश के साथ आगे बढ़ाएंगे : पीएमएल-एन नेता
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) पहल की प्रमुख परियोजना के बहुआयामी विकास को सुनिश्चित करते हुए नए जोश और उत्साह के साथ 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को आगे बढ़ाएंगे. सत्तारूढ़ दल पीएमएल-एन के एक शीर्ष नेता ने यह कहा है.

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता सीनेटर मुशाहिद हुसैन सईद ने रविवार को चीन के सीजीटीएन (चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क) के कार्यक्रम ‘द हब’ में वांग गुआन के साथ बातचीत में पाकिस्तान-चीन संबंधों के भविष्य और भविष्य में सीमा पार सहयोग पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की.

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने मुशाहिद के हवाले से कहा है, ‘‘प्रधानमंत्री पद संभालने के पहले दिन शहबाज शरीफ ने चीनी कार्यवाहक राजदूत से मुलाकात की और उनसे कहा कि पाकिस्तान चीन को अपने देश का सबसे करीबी दोस्त और सबसे मजबूत भागीदार मानता है तथा हम सीपीईसी को नए जोश, उत्साह के साथ और जीवंत तरीके से आगे बढ़ाएंगे.’’ मुशाहिद ने कहा कि चीन के शहबाज शरीफ के साथ बहुत पुराने और लंबे समय से संबंध हैं. बीआरआई की शुरुआत के वक्त सीपीईसी इसका केंद्रंिबदु था, और इसे तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आगे बढ़ाया था और उनके भाई शहबाज शरीफ उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री थे.

मुशाहिद ने कहा कि नयी सरकार के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में पाकिस्तान-चीन संबंधों में व्यापक आधार पर तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि चीन एकमात्र ऐसा देश है जिसके लिए पूरे देश में राष्ट्रीय सहमति है और समूचा राजनीतिक नेतृत्व इसे पाकिस्तान का नंबर एक दोस्त मानता है.

सीपीईसी परियोजनाओं में प्रगति को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीपीईसी का पहला चरण नवाज शरीफ के सत्ता में रहने के दौरान पूरा हुआ था. मुशाहिद ने कहा, ‘‘दूसरा चरण बड़ा है. आगे आप कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन और बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से रेलवे परियोजना में तेजी देखेंगे.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu