अमेलिया केर के हरफनमौला खेल से मुंबई ने आरसीबी को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 21 Mar 2023 07:57 PM
अमेलिया केर के हरफनमौला खेल से मुंबई ने आरसीबी को हराया
ऑडियो सुनें

नवी मुंबई. अमेलिया केर के हरफनमौला खेल से मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अपने आखिरी लीग मैच में मंगलवार को यहां के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को चार विकेट से मात दी. मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को नौ विकेट पर 125 रन पर रोकने के बाद 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. आसीबी की यह आठ मैचों में छठी हार थी.

केर ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लेने के बाद बल्ले से 27 गेंद में 31 रन की नाबाद पारी में चार चौके जड़े. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए पूजा वस्त्राकर (19) के साथ 47 रन की साझेदारी कर मुंबई को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला. लक्ष्य का पीछा करते हुए हीली मैथ्यूज (17 गेंद में 24 रन) और यास्तिका भाटिया (26 गेंद में 30 रन) ने 53 रन की साझेदारी कर मुंबई को शानदार शुरुआत दिलायी. लेकिन आठ गेंद के अंदर दोनों के पवेलियन लौटने के बाद हरमनप्रीत कौर और नेट स्किवर ब्रंट ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके.

इसके बाद पूजा और केर ने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. कणिका आहूजा ने हालांकि 16वें ओवर में पूजा और इसाबेल वोंग (शून्य) को लगातार गेंदों पर चलता किया. इससे पहले मुंबई के गेंदबाजों ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का कप्तान हरमनप्रीत कौर का फैसला सही साबित कर दिखाया .  मैथ्यूज और सैका इशाक ने भी किफायती गेंदबाजी की .

केर और इशाक के 13 विकेट हो गए हैं और लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वे सोफी एक्सेलेटन के साथ शीर्ष पर पहुंच गए . लगातार पांच मैच हारकर आरसीबी शीर्ष तीन टीमों की दौड़ में पीछे रह गई जो दो मैचों का नॉकआउट दौर खेलेंगी. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस लगातार दो मैच हार चुकी है और उसे तालिका में शीर्ष पर रहने के लिए इस मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करनी होगी.

मुंबई ने चौथी गेंद पर ही कामयाबी हासिल की जब सोफी डेवाइन (0) और स्मृति मंधाना आपसी गलतफहमी का शिकार हो गई जिससे डेवाइन रन आउट हो गई. मंधाना ने 25 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये . वह केर की गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हुई .

एलिसे पेरी (28 गेंद में 29 रन) ने जमने में समय लिया और दसवें ओवर में इशाक को लगातार दो चौके जड़कर हाथ खोले . आरसीबी का स्कोर दस ओवर क बाद दो विकेट पर 56 रन था. हीथर नाइट ने 11वें ओवर में 12 रन बनाये . केर ने उन्हें लांग आउट पर लपकवाया . नाइट ने पेरी के साथ 26 रन की साझेदारी की. केर ने कनिका आहूजा (12) को पवेलियन भेजा जिनकी स्टंिम्पग यस्तिका भाटिया ने की . नेट स्किवेर ब्रंट ने पेरी और श्रेयांका पाटिल (चार) को आउट किया. रिचा घोष ने 13 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाये . आखिरी दो विकेट  वोंग ने लिये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu