आरबीआई के कम्प्यूटिंग ढांचे को अत्याधुनिक बनाने की जरूरत: दास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Mar 2023 07:56 PM
आरबीआई के कम्प्यूटिंग ढांचे को अत्याधुनिक बनाने की जरूरत: दास
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नए क्षेत्रों में शोध एवं क्षमता निर्माण के लिए केंद्रीय बैंक के मौजूदा कम्प्यूटिंग ढांचे को समृद्ध करने के लिए उसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की जरूरत पर बुधवार को बल दिया.
दास ने भुवनेश्वर में एक डेटा केंद्र और उद्यम कम्प्यूटिंग एवं साइबर-सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखने के बाद कहा कि पिछले वर्षों में आरबीआई और वित्तीय गतिविधियों के समर्थन में प्रौद्योगिकी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही है. महामारी के बाद मजबूती से हुआ पुनरुद्घार इसकी बानगी है.

आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में इस कार्यक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि गवर्नर ने केंद्रीय बैंक के मौजूदा कम्प्यूटिंग ढांचे को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस करने की जरूरत पर बल दिया ताकि नए क्षेत्रों में शोध एवं क्षमता निर्माण के लिए इन आंकड़ों का इस्तेमाल किया जा सके. दास ने कहा कि आरबीआई को भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करने और साइबर सुरक्षा पर जोर देना होगा. इस दिशा में नया डेटा केंद्र और प्रशिक्षण संस्थान आरबीआई की जरूरतें पूरी करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu