अनन्या पांडे ‘प्राइम वीडियो’ की आगामी सीरीज ‘कॉल मी बे’ में आएंगी नजर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 Mar 2023 08:36 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ओटीटी मंच ‘प्राइम वीडियो’ की आगामी सीरीज ‘कॉल मी बे’ में नजर आएंगी. ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच पर इंटरनेट के माध्यम से फिल्म व अन्य डिजिटल सामग्री (कंटेंट) उपलब्ध कराई जाती है. सीरीजÞ का निर्माण शुरू हो गया है और इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अभिनेता वरुण धवन ने की.

धवन ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ पक्की खबर है दोस्तों, अनन्या पांडे प्राइम की दुनिया में फैशन की नई मिसाल होंगी. पहली झलक देखिए… नई सीरीज ‘कॉल मी बे’ … शूटिंग शुरू हो गई है.’’ प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीरीज ‘कॉल मी बे’ की कहानी इशिता मोइत्रा, समीना मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखी है. अनन्या पांडे इसमें ‘बे’ की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्मकार करण जौहर की निर्माण कंपनी ‘धर्माटिक एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले इसका निर्माण किया जाएगा. कॉलिन डी कुन्हा इसका निर्दशन करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu