सामरा ने 50 मीटर थ्री पोजिशंस में कांस्य जीता, अंजुम रही फ्लॉप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Mar 2023 06:11 PM
ऑडियो सुनें

भोपाल. भारत की उभरती हुई निशानेबाज सिफ्ट कौर सामरा ने रविवार को यहां आईएसएसएफ राइफल/पिस्टल विश्व कप में प्रेरणादायी प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3पी स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया जो उनका सीनियर स्तर पर दूसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है.

चीन ने रविवार को भी अपना दबदबा बनाये रखा जिसमें झांग कियोंगयुवे ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता. मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सामरा ने रैंंिकग दौर में कुल 403.9 अंक से तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं झांग 414.7 अंक से पहले और चेक गणराज्य की अनेता ब्राबकोवा ने 411.3 अंक से दूसरे स्थान से खिताबी दौर में पहुंची. इसमें झांग ने चेक गणराज्य की प्रतिद्वंद्वी को 16-8 से पराजित किया. सामरा ने पिछले साल चीन के चांगवान में विश्व कप में कांस्य पदक जीता था.

भारत इस समय पदक तालिका में एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य जीतकर चीन के बाद दूसरे स्थान पर है . चीन सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य के साथ शीर्ष पर है . सभी की निगाहें एयर राइफल में विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम मौदगिल के 3पी स्पर्धा के शुरूआती दौर में प्रदर्शन पर लगी थीं. लेकिन सामरा ने बाजी मारी, उन्होंने सभी तीन पाजिशंस में शानदार सीरीज से क्वालीफिकेशन दौर में 588 अंक से दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया. अंजुम 583 के स्कोर से 17वें स्थान पर रहीं. तीसरी भारतीय निशानेबाज मानिनी कौशिक आठवें और अंतिम क्वालीफिकेशन स्थान से चूक गयीं.

पिछले महीने काहिरा में रैपिड फायर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने वाले अनीश भानवाला क्वालीफिकेशन में 11वें स्थान पर रहे जिन्होंने 580 का स्कोर किया और रैंंिकग राउंड तक नहीं पहुंच सके . भारत के विजयवीर सिद्धू आठ खिलाड़ियों के रैंंिकग दौर में नौवे स्थान पर रहे . उनका ‘ 10 के भीतर’ का स्कोर फ्रांस के क्लीमेंट बेसागेत से कम था . चीन के झांग जुंिमग ने स्वर्ण, बेसागेत ने रजत और जर्मनी के क्रिस्टियन रीत्ज ने कांस्य पदक जीता .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu