भारतीय मूल की सिख महिला अधिकारी बनीं अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट की सहायक पुलिस प्रमुख

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Mar 2023 09:10 PM
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. भारतीय मूल की सिख महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट मनमीत कोलन ने अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट की सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया है. वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली एशियाई बन गई हैं. ‘न्यू हेवन इंडिपेंडेंट’ की खबर के अनुसार न्यू हेवन पुलिस विभाग (एनएचपीडी) की वरिष्ठ अधिकारी कोलन को शुक्रवार को एक समारोह में शहर के तीसरे सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई गई.

खबर के मुताबिक मुंबई की मूल निवासी कोलन विभाग की दूसरी महिला सहायक प्रमुख जबकि पहली भारतीय सहायक प्रमुख हैं.
कोलन ने शुक्रवार को हुए समारोह में अपने सहयोगियों, परिवार और दोस्तों को धन्यवाद दिया. खबर में कहा गया है कि कोलन 11 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गई थीं और डेढ़ दशक पहले पुलिस बल में शामिल हुईं थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu