ऑस्ट्रेलियाई राज्य के वित्त मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले भारतीय मूल के पहले नेता बने मुखी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Mar 2023 07:20 PM
ऑडियो सुनें

मेलबर्न. डेनियल मुखी भारतीय मूल के पहले ऐसे नेता हैं जो आस्ट्रेलिया के किसी राज्य के वित्तमंत्री (ट्रेजरर) बने हैं. हिंदू धर्म को मानने वाले मुखी ने मंगलवार को पवित्र भगवद गीता को साक्षी मानकर शपथ ली. ‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार मुखी को न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के प्रीमियर क्रिस मिन और छह अन्य मंत्रियों के साथ शपथ दिलाई गई.

39 वर्षीय मुखी ने एक बयान में कहा, ‘‘ महान राज्य न्यू साउथ वेल्स के वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली. इस सम्मान और विशेषाधिकार को प्रदान करने के लिए एनएसडब्ल्यू के लोगों का धन्यवाद.’’ ‘‘मैं भगवद गीता को साक्षी मानकर पद के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई मंत्री (राज्य या संघ में) के रूप में अविश्वसनीय रूप से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. यह केवल इसलिए संभव है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया बहुत समावेशी और मेरे माता-पिता जैसे लोगों के योगदान को सराहने वाला है. आज दिन की शुरुआत में शपथ ग्रहण के दौरान में उनके बारे में सोच रहा था.’’

मुखी के माता-पिता पंजाब से वर्ष 1973 में ऑस्ट्रेलिया चले गये थे. ब्लैकटाउन के उपनगरीय इलाके में जन्में मुखी के पास तीन विश्वविद्यालयों की उपाधि है. ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल 6.8 लाख हिंदू रहते हैं और हिंदू समुदाय देश का तीसरा सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu