रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा जनसैलाब, सरयू स्नान, दान और रामलला का दर्शन-पूजन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 30 Mar 2023 02:10 PM
ऑडियो सुनें

रामनवमी पर गुरुवार को राम नगरी अयोध्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्म मुहूर्त से ही सरयू नदी में भक्तों के स्नान का क्रम शुरू हो गया। सुबह 4:30 बजे से दूर दूर से आए श्रद्धालु हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए लंबी कतारों में लग गए। रामलला के दर्शन के लिए 6:30 से भक्त शीश नवाए रहे। भारी भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने चौतरफा सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखे रही।

अन्य जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु सरयू स्नान के बाद राम की पैड़ी पर नागेश्वरनाथ के दर्शन के लिए भी लाइन लगाए रहे। सर्वाधिक भीड़ हनुमानगढ़ी मंदिर में नजर आ रही है। कनक भवन में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

रामलला के दर्शन के लिए 1 घंटे की अवधि की बढ़ोतरी की गई है। आम दिनों में रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे से शुरू होते हैं, लेकिन रामनवमी को देखते हुए सुबह 6:30 बजे से दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। दूसरी पाली में दर्शन दोपहर 2 से 7:30 तक करवाने की व्यवस्था की गई है। भक्तों के लिए राम जन्मभूमि परिसर में चेकिंग पॉइंट के पास ही लॉकर की व्यवस्था की गई है। हर तरफ भक्तों के जय श्री राम के उद्घोष ही सुनाई पड़ रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav