‘मंडला मर्डर्स’ से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखेंगी वाणी कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Mar 2023 08:22 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की नयी वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ के जरिये ओटीटी (ओवर द टॉप मंच) की दुनिया में कदम रखेंगी. निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. ‘मंडला मर्डर्स’ में वाणी कपूर के अलावा वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला और जमील खान भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

निर्माताओं की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘मंडला मर्डर्स’ के निर्देशन की जिम्मेदारी गोपी पुत्रन को सौंपी गई है, जबकि मनन रावत इस वेब सीरीज के सह-निर्देशक होंगे. विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘मंडला मर्डर्स’ की शूटिंग शुक्रवार से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई में भी इस वेब सीरीज के कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu