अक्षर पटेल ने कहा, उप कप्तानी मेरी कड़ी मेहनत का इनाम

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Mar 2023 08:36 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के उप कप्तान की अपनी नई भूमिका को लेकर रोमांचित हैं और उनका कहना है कि पिछले कुछ सत्र में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए जो कड़ी मेहनत की है यह उसका पुरस्कार है. आॅलराउंडर अक्षर ने दिल्ली के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो में कहा, ‘‘मेरे नजरिए से अगर आपको यह भूमिका मिली है तो इसका मतलब है कि सीनियर खिलाड़ी के रूप में आपने प्रगति की है. यह आपने टीम के लिए जो भी किया है उसके पुरस्कार की तरह हैं. मैं इस भूमिका को लेकर रोमांचित हूं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अधिकांश टीम पहले वाली है, पिछले तीन-चार साल से वही खिलाड़ी खेल रहे हैं. हम अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं और यह महत्वपूर्ण बिंदू है.’’ दिसंबर में कार दुर्घटना में चोटिल हुए ऋषभ पंत के स्थान पर दिल्ली की टीम ने मौजूदा सत्र में आॅस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को कप्तान नियुक्त किया है. अक्षर ने कहा कि वह नए कप्तान वार्नर का पूरा समर्थन करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘डेविड प्रतिभावान खिलाड़ी है. मैं उसे ऐसा माहौल दूंगा जिसमें वह अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल कर सके. जब आप दिल्ली कैपिटल्स के शिविर से जुड़ते हैं तो यह पूरी तरह से अलग अहसास होता है. तीन-चार साल से फ्रेंचाइजी के साथ हूं और यह घर की तरह लगता है.’’ दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ उसी के मैदान पर करेगी और फिर चार अप्रैल को अपने मैदान पर गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से खेलेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu