छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 1 सप्ताह तक आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Apr 2023 02:14 PM
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 1 सप्ताह तक आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले दो तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है. कुछ जगहों पर आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है. रायपुर में शुक्रवार की रात गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई है. अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई है. शनिवार की सुबह रायपुर में हल्की धूप निकलने के साथ ही काले बादल छाए रहे.

मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि “छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है. चक्रवात के प्रभाव से गरज चमक के साथ हल्की बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान आने वाले 1 सप्ताह तक देखने को मिल सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर बस्तर और उसके आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. चक्रीय चक्रवात उत्तर पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका की अनियमित गति तेलंगाना से मध्य उत्तर प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. जिसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है.”

प्रदेश के शहरों का तापमान:
शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री, पेंड्रारोड का तापमान 30.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav