अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 7.40 करोड़ रुपए

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Apr 2023 03:24 PM
अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 7.40 करोड़ रुपए
ऑडियो सुनें

मुंबई: अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘भोला’ ने घरेलू बॉक्स आॅफिस पर दूसरे दिन 7.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 18.60 करोड़ रुपये हो गई है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। अजय देवगन ने फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन भी किया है। फिल्म में अभिनेत्री तब्बू भी अहम भूमिका में हैं। बृहस्पतिवार को रिलीज हुई इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म का निर्माण ‘अजय देवगन एफफिल्म्स’, ‘रिलायंस एंटरटेनमेंट’, ‘टी-सीरीज फिल्म्स’ और ‘ड्रीम वॉरीयर्स पिक्चर्स’ के बैनर तले किया गया है। निर्माताओं की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘एक कामकाजी शुक्रवार होने के नाते, फिल्म में शाम के शो के लिए अच्छा रूझान देखा गया। दर्शक बड़े पर्दे पर एक्शन का आनंद ले रहे हैं। फिल्म से सप्ताहांत में अच्छी कमाई की उम्मीद है।” ‘भोला’ तमिल फिल्म ‘कैथि’ का ंिहदी संस्करण है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म ‘भोला’ में दीपक डोबरियाल, विनीत कुमार, संजय मिश्रा और गजराज राव जैसे कलाकार भी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav