गुवाहाटी में आईपीएल मैचों में होगी लेजर शो और लोकनृत्य की धूम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 04 Apr 2023 12:50 PM
गुवाहाटी में आईपीएल मैचों में होगी लेजर शो और लोकनृत्य की धूम
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: राजस्थान रॉयल्स इस सत्र में जब इंडियन प्रीमीयर लीग (आईपीएल) के अपने घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगा तो दर्शकों को क्रिकेट के अलावा लेजर शो और लोक नृत्यों का आनंद उठाने का मौका भी मिलेगा। यहां का असम क्रिकेट संघ (एसीए) स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैदानों में शामिल है। राजस्थान यहां अपना पहला मैच पांच अप्रैल को पंजाब ंिकग्स के खिलाफ खेलेगा और इसके तीन दिन बाद दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने कहा,‘‘निश्चित तौर पर ध्यान क्रिकेट पर होगा लेकिन इसके अलावा क्रिकेट प्रेमियों को मैच के दिन मनोरंजन के अन्य साधनों का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि मैच की दोनों पारियों के बीच में अपनी तरह के विशेष लेजर शो होगा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा मैच शुरू होने से पहले लोक नृत्यों और लाइव बैंड के प्रदर्शन का भी कार्यक्रम है। सैकिया ने कहा,‘‘ दोनों मैचों से पहले असम और राजस्थान के लोक नृत्यों का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न तरह के बैंड और स्थानीय गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav