जो हमारे चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे वे आज काफिले में चल रहे हैं : वरूण गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Apr 2023 10:19 PM
जो हमारे चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे वे आज काफिले में चल रहे हैं : वरूण गांधी
ऑडियो सुनें

पीलीभीत. पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने राजनीति में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि “जो हमारे चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वे आज पांच-पांच गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं.” वरुण ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत के ललौरीखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में राजनीति में भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हुए किसी का नाम लिए बगैर कहा, “जो हमारे चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते थे, वह आज पांच-पांच गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं, है कि नहीं .” उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग चुनाव के पहले और उसके बाद कालोनियां बनाते थे, वे अब पांच-पांच गाड़ियों के काफिले में चल रहे हैं.” वरुण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके तरह-तरह के अर्थ निकले जा रहे हैं.

भाजपा सांसद ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आज आप जब थाने जाते हैं तो रिश्वत देनी पड़ती है. पेंशन, कमरा, आवास लेने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं. यह जो पाप है, ये जो भ्रष्टाचार का समय चल रहा है, आपको क्या लगता है कि यह आपकी गलतियों की वजह से नहीं हो रहा है.’’ उन्होंने कहा, “जब भी चुनाव आता है तो लोग जाति-धर्म के आधार पर वोट देते हैं. लोग यह नहीं सोचते कि किसी अच्छे इंसान को जिताएं. लोग यह नहीं सोचते कि कट्टर ईमानदार को जिताएं. लोग यह सोचते हैं कि यह प्रत्याशी सहधर्मी है इसलिए इसके साथ चलो.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu