सुधीर मिश्रा की ‘अफवाह’ पांच मई को होगी रिलीज

मुंबई. फिल्मकार सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म ‘अफÞवाह’ पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी. ‘अफÞवाह’ एक बेहद विचित्र विषय पर बनी रोमांचक फिल्म है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा की प्रोडक्शन कंपनी बनारस मीडियावर्क्स के बैनर तले किया गया है.

बनारस मीडियावर्क्स ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘ यदि आप भागते हो, तो यह आपका पीछा करेगी. यदि आप छिपते हो, तो यह आपको ढूंढ लेगी. ‘अफÞवाह’ आपका पीछा करना कभी नहीं छोड़ेगी. फिल्म पांच मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’’ फिल्म में शारिब हाशमी, सुमित कौल, सुमित व्यास, रॉकी रैना और टीजे भानु जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्माण ध्रुब कुमार दुबे और सागर शिरगांवकर ने किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button