आईपीएल के आखिरी चरण से बाहर रह सकते हैं वुड

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Apr 2023 08:59 PM
आईपीएल के आखिरी चरण से बाहर रह सकते हैं वुड
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मार्क वुड अगले महीने अपने बच्चे के जन्म के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के अंतिम चरण से बाहर रह सकते हैं. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक सुपर जाइंट्स की ओर से चार मैच में 11 विकेट चटकाए हैं और इस दौरान 8.12 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए. वह हालांकि बीमार होने के कारण टीम के पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए.

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की खबर के अनुसार, ‘‘वुड और उनकी पत्नी मई के अंत में दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं और बच्चे के जन्म के समय मौजूद रहने के लिए वुड आगामी हफ्तों में किसी समय स्वदेश लौटेंगे.’’ आईपीएल क्वालीफायर 23 और 26 मई को खेले जाएंगे जबकि फाइनल 28 मई को होगा. इंग्लैंड को आईपीएल फाइनल के तुरंत बाद एक जून से लार्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी इससे पहले कह चुके हैं कि इस मुकाबले की तैयारी के लिए वह आईपीएल के अंतिम चरण से बाहर रह सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu