सिंधू और प्रणय आगे बढ़े, श्रीकांत एशिया चैंपियनशिप से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Apr 2023 09:51 PM
सिंधू और प्रणय आगे बढ़े, श्रीकांत एशिया चैंपियनशिप से बाहर
ऑडियो सुनें

दुबई. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां चीन की हेन युई पर सीधे गेम में जीत के साथ एशिया बैडंिमटन चैंपियनशिप के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. भारत के स्टार बैडंिमटन खिलाड़ी एचएस प्रणय भी पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे लेकिन उनके हमवतन किदांबी श्रीकांत का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया.

आठवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने प्री क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशियाई के चिको आॅरा ड्वी वार्डोयो को एक घंटा और दो मिनट में 16-21 21-5 18-21 से हराया जबकि श्रीकांत को चौथी वरीयता प्राप्त जापान के कोडाई नारोका के खिलाफ 14-21 22-20 9-21 से हार का सामना करना पड़ा. प्रणय अगले दौर में जापान के केंटा सुनेयामा से भिड़ेंगे.

सिंधू ने इसके बाद एकतरफा प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हेन युई को सिर्फ 33 मिनट में 21-12 21-15 से हराया. आठवीं वरीय सिंधू क्वार्टर फाइनल में कोरिया की दूसरी वरीय आन सी यंग से भिड़ेंगी. मिश्रित युगल में रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. भारतीय जोड़ी को सियो सेउंग जेइ और चाई यू जुंग की चौथी वरीयता प्राप्त कोरियाई जोड़ी ने वाकओवर दिया.

भारतीय जोड़ी अगले दौर में देजान र्फिडनानसिया और ग्लोरिया इमानुएल विदजाजा की इंडोनेशियाई जोड़ी से भिड़ेगी. बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी हालांकि हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu