आस्ट्रेलिया को पछाड़कर नंबर एक टेस्ट टीम बना भारत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 May 2023 03:57 PM
आस्ट्रेलिया को पछाड़कर नंबर एक टेस्ट टीम बना भारत…
ऑडियो सुनें

दुबई: भारत ने आस्ट्रेलिया को पछाड़कर आईसीसी पुरूष टेस्ट टीम रैंंिकग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस सालाना अपडेट में 2019 . 20 सत्र के नतीजे नहीं है जबकि मई 2020 के बाद से खेली गई सारी श्रृंखलाओं के नतीजे शामिल हैं। भारत के रेंिटग अंक 119 से 121 हो गए हैं क्योंकि मार्च 2020 में न्यूजीलैंड से मिली 2 . 0 से हार इसमें शामिल नहीं है । इसमें मई 2020 से पहले की श्रृंखलाओं को 50 फीसदी और उसके बाद की श्रृंखलाओं को सौ फीसदी आंका गया है ।

भारत इससे पहले दिसंबर 2021 में शीर्ष पर पहुंचा था और एक महीने के लिये था। आस्ट्रेलिया के रेंिटग अंक अब 122 से 116 हो गए हैं । उसने 2019 . 20 में घरेलू श्रृंखलाओं में पाकिस्तान को 2 . 0 से , न्यूजीलैंड को 3 . 0 से हराया था जो इस रैंंिकग में शामिल नहीं हैं । वहीं इंग्लैंड पर 2021 . 22 में मिली जीत का 50 प्रतिशत ही आंका गया है।

भारत और आस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में सात जून को ओवल पर एक दूसरे के सामने होंगे। आस्ट्रेलिया जनवरी 2022 से शीर्ष पर था जिसने इंग्लैंड को 4 . 0 से हराकर यह स्थान हासिल किया था। इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है लेकिन उसके और दूसरे स्थान की टीम के बीच अंतर 13 की बजाय दो अंक का रह गया है।

बाकी की रैंंिकग में कोई बदलाव नहीं आया है । दसवें स्थान पर काबिज जिम्बाब्वे को पांच रेंिटग अंक मिले हैं । अफगानिस्तान और आयरलैंड ने अभी इतने टेस्ट नहीं खेले कि उन्हें रैंंिकग तालिका में जगह मिल सके। पुरूषों की टी20 टीम रैंंिकग में भारत ने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है । दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड से उसके छह की बजाय आठ अंक अधिक हैं । न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वनडे टीम रैंंिकग का सालाना अपडेट 10 मई को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रही श्रृंखला के बाद जारी होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav