लिविंगस्टोन, शर्मा की पारियों से पंजाब के तीन विकेट पर 214 रन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 May 2023 10:08 PM
लिविंगस्टोन, शर्मा की पारियों से पंजाब के तीन विकेट पर 214 रन
ऑडियो सुनें

मोहाली. नये खिलाड़ी जितेश शर्मा ने लियाम लिविंगस्टोन का बखूबी साथ निभाया और दोनों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में बुधवार को पंजाब ंिकग्स को तीन विकेट पर 214 रन तक पहुंचाया . लिविंगस्टोन ने सत्र का पहला अर्धशतक 32 गेंदों में पूरा किया और 42 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर नाबाद रहे . मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के लिये अपने 200वें मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया .

पंजाब के विकेटकीपर शर्मा ने 27 गेंद में नाबाद 49 रन बनाये . दोनों ने चौथे विकेट की अटूट साझेदारी में सिर्फ 56 गेंद में 119 रन जोड़े . लिंिवगस्टोन ने इंग्लैंड के अपने साथी खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर को 19वें ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े . शर्मा ने स्पिनर पीयूष चावला या तेज गेंदबाज आर्चर किसी को नहीं बख्शा . उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये . आर्चर ने अपने चार ओवर में 56 रन दे डाले और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला .

मुंबई ने आखिरी 48 गेंदों में 115 रन दिये और लगातार चौथी बार किसी टीम ने उनके खिलाफ 200 से अधिक रन बनाये हैं . एक समय पर पंजाब का स्कोर 12 ओवर में तीन विकेट पर 99 रन था . दोनों ने 13वें ओवर में आर्चर की जमकर धुनाई करके 21 रन निकाले . चोट से उबरकर लौटे आर्चर बिल्कुल लय में नहीं थे . इसके बाद शर्मा ने भी उन्हें चौका लाया . चावला ने शिखर धवन (30) और मैथ्यू शॉर्ट (27) के विकेट चटकाये थे . धवन को 23 के स्कोर पर जीवनदान मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाये . अगली गेंद पर फिर ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में वह विकेट गंवा बैठे .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu