महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, पांच महिलाओं सहित सात लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 07:22 PM
ऑडियो सुनें

बीड/लातूर. जिले में एक ट्रक ने शनिवार सुबह एक एसयूवी को टक्कर मार दी और इस हादसे में पांच महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना पूर्वाह्न करीब दस बजे लातूर-अम्बोजोगाई राजमार्ग पर स्थित अम्बाजोगाई कस्बे के पास नंदगांव फाटा में हुई. उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लातूर जिले के साई और आरवी गांव के रहने वाले ये लोग एक समारोह में हिस्सा लेने बीड के अम्बोजोगाई तहसील जा रहे थे उसी दौरान नंदगोपाल डेयरी के पास उनकी क्रूजर जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news