अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 2024 में ईद पर होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 May 2023 09:34 PM
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 2024 में ईद पर होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अगले साल ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी. फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की. फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट कंपनी ने किया है और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. दक्षिण भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे.

फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म परियोजनाओं में से एक है और इसमें तीन दिग्गजों- अक्षय सर, पृथ्वीराज और टाइगर के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा है. फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ विश्व स्तरीय एक्शन दृश्यों के साथ कलाकारों का मनमोहक अभिनय लोगों के होश उड़ा देगा. हम 2024 में ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में इस भव्य फिल्म के प्रदर्शन को लेकर उत्सुक हैं. ’’ फिल्म की शूंिटग स्कॉटलैंड, लंदन, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न स्थलों पर की गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu