अमेरिका में गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर सहित नौ लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 May 2023 08:22 PM
अमेरिका में गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर सहित नौ लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

ह्यूस्टन. अमेरिकी प्रांत टेक्सास के डलास में भीड़भाड़ वाले एक मॉल में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर समेत नौ लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. गोलीबारी की यह घटना शनिवार को ‘एलेन प्रीमियम आउटलेट्स’ में अपराह्न करीब 03:30 बजे हुई. न्यूयॉर्क पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार मैकिन्नी निवासी ऐश्वर्या थाटिकोंडा एक मित्र के साथ खरीदारी कर रही थीं, जब बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने गोलीबारी की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu