ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, 6 की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 10 May 2023 02:18 PM
ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, 6 की मौत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल…
ऑडियो सुनें

सूरजपुर: जिले से इस वक्त बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है जहां सूरजपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसा में 6 लोगों की मौत और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि सूरजपुर जिले में ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। इस भिड़ंत में बोलेरो वाहन के उड़े परखच्चे उड़ गए है। दो महिला सहित 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बोलेरो वाहन शादी से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इस बीच सोनगरा जंगल के पास दुर्घटना हो गई है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुटी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav