कोरबा में गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Apr 2022 05:51 PM
कोरबा में गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गांव के एक तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना पोलमी गांव में शनिवार दोपहर हुई और मृतकों की पहचान गौरव केरकेटा (छह) और शिव केरकेटा (चार) के रूप में की गई है.

पाली तानाखार से कांग्रेस के विधायक मोहित राम केरकेटा पोलमी गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को सहायता राशि के तौर पर 20,000 रुपये दिए तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये दिलाने का वादा किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu