उम्मीद है कि कांग्रेस कर्नाटक की जनता से किए गये वादे पूरे करेगी : ओवैसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 May 2023 07:54 PM
उम्मीद है कि कांग्रेस कर्नाटक की जनता से किए गये वादे पूरे करेगी : ओवैसी
ऑडियो सुनें

हैदराबाद.कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेगी.

ओवैसी ने कहा, ‘‘कर्नाटक की जनता ने फैसला किया…(उन्होंने) कांग्रेस को सत्ता दी. हम उनसे (कांग्रेस) लोगों से किए गए वादों को पूरा करने की उम्मीद करते हैं. हालांकि, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में एआईएमआईएम को मजबूत करने का काम जारी रहेगा.’’.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu