कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे राहुल गांधी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 May 2023 01:31 PM
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे राहुल गांधी…
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु/नई दिल्ली. कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर कांग्रेस मंथन कर रही है. पार्टी नेताओं की बेंगलुरु और दिल्ली में बैठकों का सिलसिला जारी है. दरअसल, कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि कर्नाटक के सीएम की दौड़ में शामिल सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं एवं विधानसभा चुनाव जीतने में अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में पार्टी किसी को भी नाराज करने का जोखिम नहीं उठा सकती.

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

कर्नाटक में सरकार के गठन पर चर्चा के लिए राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. राज्य विधानसभा चुनावों में भारी जीत के बाद पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का ऐलान नहीं किया है.

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से भी मिलेंगे कांग्रेस अध्यक्ष

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल फिलहाल खड़गे के आवास पर बातचीत कर रहे हैं. खड़गे इसके बाद डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों के साथ बातचीत करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav