त्र्यंबकेश्वर मंदिरमें दूसरे धर्म के लोगों की घुसने की कोशिश, एसआईटी करेगी जांच

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 May 2023 09:32 PM
त्र्यंबकेश्वर मंदिरमें दूसरे धर्म के लोगों की घुसने की कोशिश, एसआईटी करेगी जांच
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कथित तौर पर दूसरे धर्म के एक समूह द्वारा जबरदस्ती घुसने के प्रयास मामले की जांच के लिए मंगलवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया है.

मंदिर न्यास के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि त्र्यंबकेश्वर मंदिर के सुरक्षार्किमयों ने शनिवार रात लोगों के एक समूह के मंदिर में प्रवेश करने के प्रयास को विफल कर दिया. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, केवल हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति है. यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. घटना के बाद मंदिर न्यास ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी.

फडणवीस के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रैंक का एक अधिकारी एसआईटी का प्रमुख होगा.
बयान में कहा गया, “एसआईटी न केवल इस घटना की जांच करेगी, बल्कि इसी तरह की एक अन्य घटना की भी जांच करेगी जो पिछले साल उसी मंदिर में हुई थी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu