नौसेना की पहली स्वदेशी ‘फास्ट इंटरसेप्टर’ नौका का समुद्री परीक्षण बृहस्पतिवार से शुरू होगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 May 2023 08:43 PM
नौसेना की पहली स्वदेशी ‘फास्ट इंटरसेप्टर’ नौका का समुद्री परीक्षण बृहस्पतिवार से शुरू होगा
ऑडियो सुनें

पणजी. भारतीय नौसेना अपनी पहली स्वदेशी ‘आॅटोनॉमस फास्ट इंटरसेप्टर बोट’ (ए-एफआईबी) का पहला समुद्री परीक्षण गोवा से मुंबई के बीच 18 से 22 मई के बीच करेगी. नौसेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी. नौका को बृहस्पतिवार सुबह वास्को से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ स्वदेशीकरण, आत्मनिर्भर भारत की भावना को बढ़ावा देते हुए और समुद्री क्षमताओं के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के उद्देश्य से आॅटोनॉमस फास्ट इंटरसेप्टर बोट (ए-एफआईबी) सघन समुद्री यातायात में स्वायत्त संचालन करने में सक्षम है.’’ ए-एफआईबी को प्रौद्योगिकी ऊष्मायन फोरम (टीआईएफ) के तहत भारतीय नौसेना के हथियार व इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम इंजीनियंिरग प्रतिष्ठान (डब्ल्यूईएसईई) और मैसर्स बीईएल (बीजी) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि नौका की क्षमताओं का पता लगाया जाएगा और वह 18 मई को गोवा से मुंबई के लिए रवाना होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu