छत्तीसगढ़: ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा तिथि निर्धारित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 May 2023 10:07 PM
छत्तीसगढ़: ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा तिथि निर्धारित
ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है. प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती परीक्षा प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी.

नियंत्रक, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारी इंफारमेशन एण्ड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी सिस्टम मेंटनेंस की परीक्षा 7 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की परीक्षा 7 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 तक, प्रशिक्षण अधिकारी इलेक्ट्रिशियन की परीक्षा 8 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वायरमैन की परीक्षा 8 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी कारपेंटर की परीक्षा 9 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी टर्नर की परीक्षा 9 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी.

इसी प्रकार प्रशिक्षण अधिकारी ड्राईवर कम मैकेनिक की परीक्षा 12 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक मोटर व्हीकल की परीक्षा 12 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) की परीक्षा 13 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी हॉस्पिटल हाउस कीपिंग की परीक्षा 13 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी फिटर की परीक्षा 14 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वेल्डर की परीक्षा 14 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक डीजल की परीक्षा 15 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक ट्रैक्टर की परीक्षा 15 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी.

प्रशिक्षण अधिकारी मशीनिस्ट ग्राइंडर की परीक्षा 16 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी ड्राफ्ट्समेन मैकेनिकल की परीक्षा 16 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनर की परीक्षा 19 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वर्कशॉप कैल्युलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्रॉइंग की परीक्षा 19 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मशीनिस्ट की परीक्षा 20 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी शीट मेटल वर्कर की परीक्षा 20 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी सेक्रेटेरियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी) की परीक्षा 21 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी सिविंग टेक्नॉलाजी की परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक तथा प्रशिक्षण अधिकारी एम्प्लायबिलिटी स्किल की परीक्षा 22 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu