गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी सौंपी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 May 2023 08:32 PM
गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी सौंपी
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू. गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अंतिम लीग मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. बारिश के कारण टॉस में 45 मिनट की देरी हुई. गुजरात ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि आरसीबी ने करण शर्मा की जगह हिमांशु शर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया है. गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है लेकिन आरसीबी के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu