प्रधानमंत्री के ‘मास्टर स्ट्रोक’ के कारण 45 करोड़ लोगों ने नौकरी की उम्मीद छोड़ दी: राहुल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 26 Apr 2022 05:49 PM
प्रधानमंत्री के ‘मास्टर स्ट्रोक’ के कारण 45 करोड़ लोगों ने नौकरी की उम्मीद छोड़ दी: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मास्टर स्ट्रोक’ के कारण देश के 45 करोड़ लोगों ने नौकरी की उम्मीद छोड़ दी है। उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें ‘सेंटर फॉर मॉनिटंिरग इंडियन इकोनॉमी’ (सीएमआईई) की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि साल 2017 से 2022 के बीच, कुल श्रम भागीदारी दर 46 प्रतिशत से घटकर 40 प्रतिशत हो गई, लगभग 2.1 करोड़ श्रमिकों ने काम छोड़ा और केवल 9 प्रतिशत पात्र आबादी को रोजगार मिला।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में अभी 90 करोड़ लोग रोजगार के पात्र हैं जिनमें से 45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अब काम की तलाश भी छोड़ दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘न्यू इंडिया का न्यू नारा : हर-घर बेरोजÞगारी, घर-घर बेरोजÞगारी । 75 साल में मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके ‘मास्टर स्ट्रोक’ से 45 करोड़ से ज्Þयादा लोग नौकरी पाने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इस रिपोर्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि युवाओं के भविष्य के लिए इससे बड़ा खतरा कोई नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सबसे ज्यादा युवा आबादी वाले देश में अगर सरकार आशा और उम्मीदों के बजाय निराशा व हताशा के बीज बो रही है, तो देश एवं युवाओं के भविष्य के लिए इससे बड़ा खतरा कोई नहीं है।’’ प्रियंका गांधी ने यह भी कहा, ‘‘45 करोड़ लोगों ने हताश होकर रोजगार तलाशना छोड़ दिया। आज के दौर में यह हमारी सबसे बड़ी ंिचता होनी चाहिए।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav