बीजापुर में प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 05 Jun 2023 07:32 PM
बीजापुर में प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ. के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकामेटा पहाड़ी के करीब बारूदी सुरंग की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 85वीं बटालियन के जवान कीर्तनिया, रिपन कुमार साहू और 222 वीं बटालियन का जवान विशाल कुमार घायल हो गए हैं.

उन्होंने बताया कि आज सुबह जिले के पुसनार शिविर से गश्त के लिए सीआरपीएफ के दल को हिरोली गांव की ओर रवाना किया गया था. दल जब सुबह लगभग साढ.े दस बजे टेकामेटा की पहाड़ी के करीब पहुंचा, तब जवानों ने प्रेशर बम पर पैर रख दिया. इससे बम में विस्फोट हो गया और तीन जवान घायल हो गए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है. अर्धसैनिक बल के अधिकारी ने बताया, ”घायलों में से एक जवान को पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं.” उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav