कर्नाटक में झुग्गी में रहने वाली 90 साल की महिला को मिला 1.03 लाख रुपये का बिजली बिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 22 Jun 2023 09:58 PM
कर्नाटक में झुग्गी में रहने वाली 90 साल की महिला को मिला 1.03 लाख रुपये का बिजली बिल
ऑडियो सुनें

कोप्पल. कर्नाटक के कोप्पल में 90 वर्षीय महिला उस समय स्तब्ध रह गई जब उसे अपनी झुग्गी के लिए एक लाख रुपये का बिजली बिल मिला, जिसमें केवल दो एलईडी बल्ब लगे हुए हैं. यहां भाग्यनगर में एक छोटी सी झुग्गी में अपने बेटे के साथ रहने वाली गिरिजम्मा का बिजली का बिल आमतौर पर करीब 70 या 80 रुपये प्रतिमाह आता था. मई महीने के लिए 1,03,315 रुपये का बिल पाकर वह हैरान रह गईं.

बुजुर्ग महिला को ‘भाग्य ज्योति’ योजना के तहत बिजली कनेक्शन मिला था, जिसका उद्देश्य मलिन बस्तियों में, गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को न्यूनतम कीमत पर बिजली प्रदान करना है. खबर फैलने के तुरंत बाद, बिजली विभाग के अधिकारी उनके घर पहुंचे और पाया कि मीटर में गड़बड़ी थी और जो व्यक्ति मीटर रीडिंग लेने आया था, उसने भी गलती की थी. बाद में, अधिकारियों ने उनसे बिल का भुगतान न करने को कहा और आश्वासन दिया कि इसे संशोधित किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu