जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है मॉनसून सत्र, कुछ दिन बाद नये भवन में हो सकती हैं बैठक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Jun 2023 10:09 PM
जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है मॉनसून सत्र, कुछ दिन बाद नये भवन में हो सकती हैं बैठक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. संसद का मॉनसून सत्र जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की संभावना है जिसमें शुरुआत में बैठक पुराने संसद भवन में हो सकती हैं और बाद में नये भवन में सत्र चल सकता है. संसद के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. संसद के नये भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 मई को किया था. करीब महीने भर चलने वाले मॉनसून सत्र में 20 बैठक हो सकती हैं और यह स्वतंत्रता दिवस से पहले समाप्त हो सकता है.

सूत्रों के अनुसार सत्र की शुरुआत पुराने संसद भवन में होगी और बाद में नये संसद भवन में बैठक हो सकती हैं. आगामी सत्र में सरकार ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश’ की जगह लेने के लिए विधेयक ला सकती है जो सेवा मामलों में दिल्ली सरकार को विधायी एवं प्रशासनिक नियंत्रण देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले को निष्प्रभावी कर देगा.

सरकार विधेयक को जल्द पारित कराने का प्रयास करेगी. राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक को भी संसद में पेश किया जा सकता है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एनआरएफ की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu