‘दिल्ली के लोगों का अपमान न करें’: केजरीवाल ने उपराज्यपाल की ‘‘मुफ्त सुविधाओं’’ पर टिप्पणी पर कहा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Jun 2023 02:50 PM
‘दिल्ली के लोगों का अपमान न करें’: केजरीवाल ने उपराज्यपाल की ‘‘मुफ्त सुविधाओं’’ पर टिप्पणी पर कहा…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना की ‘‘मुफ्त सुविधाओं’’ पर की गई टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के ‘‘ मेहनतकश लोगों का अपमान’’ नहीं करें। पीएचडी चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘दिल्ली 2041 – न्यू मास्टर प्लान’ नामक एक कार्यक्रम में बुधवार को सक्सेना ने कहा था कि दिल्ली के लोग अब ‘‘मुफ्त चीजों के आदी’’ हो गए हैं।

सक्सेना की इस टिप्पणी को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा पानी व बिजली सेवाओं पर दी जा रही रियायत पर कटाक्ष माना जा रहा है। सक्सेना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि सक्सेना एक बाहरी व्यक्ति हैं और वह दिल्ली के लोगों को नहीं समझते।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के लोग मेहनतकश हैं। कड़ी मेहनत से उन्होंने दिल्ली को संवारा है। उपराज्यपाल साहब, आप बाहर से आये हैं, दिल्ली और दिल्लीवालों को नहीं समझते। इस तरह दिल्ली के लोगों का अपमान मत कीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार दूसरी सरकारों की तरह चोरी नहीं करती। पैसे बचा कर लोगों को सहूलियत देती है। इससे आपको क्यों परेशानी है?’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav