पटनायक ने त्रिपुरा में ‘उल्टा रथ यात्रा’ के दौरान हुई दुर्घटना पर जताया शोक

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Jun 2023 03:56 PM
पटनायक ने त्रिपुरा में ‘उल्टा रथ यात्रा’ के दौरान हुई दुर्घटना पर जताया शोक
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में भगवान जगन्नाथ की ‘उल्टा रथ यात्रा’ या रथ यात्रा के वापस आने के दौरान हुए हादसे में सात लोगों की मौत पर दुख जताया है। यात्रा के दौरान रथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया था।

यह हादसा बुधवार को हुआ जब हजारों लोग लोहे से बने हुए रथ को खींच रहे थे। रथ पर बहुत सजावट की गयी थी। कुमारघाट के उत्तर पाबियाचेरा में रथ अचानक 133 किलोवाट बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे उसके कुछ हिस्सों में तुरंत आग लग गई। हादसे में रथ पर सवार लोग झुलस गए और सड़क पर गिर पड़े।

पटनायक ने कहा कि त्रिपुरा में हुआ हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। घटना में करंट लगने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल जाते हुए दम तोड़ दिया। इस हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav