भूस्खलन से चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय मार्ग बंद, वाहनों की कतारें लगीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 29 Jun 2023 07:03 PM
भूस्खलन से चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय मार्ग बंद, वाहनों की कतारें लगीं
ऑडियो सुनें

गोपेश्वर. उत्तराखंड के चमोली जिले के छिनका में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण अचानक भूस्खलन होने से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जिससे दोनों तरफ सैंकड़ों यात्री फंस गए . सुबह चमोली जिले में कई स्थानों में तेज बारिश हुई जिसके कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ. छिनका में भी पहाड़ी का मलबा सड़क पर आ गया जिससे उस पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया .

जिला प्रशासन ने बताया कि मलबा साफ करने के लिए मौके पर कार्मिक पहुंच गए है और सड़क पर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं. हांलांकि, मलबे की मात्रा को देखते हुए इसमें समय लगने की संभावना है . रास्ता बंद होने से दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे हैं और सड़क पर लंबा जाम लग गया है. बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले तथा वहां से लौटने वाले यात्रियों के वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग चुकी हैं जिससे यात्री परेशान हैं.

जाम वाली जगह चमोली कस्बे से बदरीनाथ की ओर पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और वहां सुबह से ही तीर्थयात्री भूखे-प्यासे फंसे हुए हैं. फंसे हुए यात्रियों को पानी, नमकीन एवं बिस्किट तहसील चमोली द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu