दिल्ली मंत्रिमंडल में फेरबदल: आतिशी को वित्त व राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 02:07 PM
दिल्ली मंत्रिमंडल में फेरबदल: आतिशी को वित्त व राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के मंत्रिमंडल में फेरबदल के प्रस्ताव को उपराज्यपाल वी के सक्सेना की मंजूरी मिलने के बाद मंत्री आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पहले, ये तीनों विभाग मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। आतिशी दिल्ली मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य हैं। इस अतिरिक्त प्रभार के बाद अब उनके पास 12 विभागों का जिम्मा होगा, जो सभी मंत्रियों में सर्वाधिक है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और फाइल सरकार के पास लौट आई है।’’ मंत्रिमंडल में फेरबदल के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को विवाद पैदा हो गया था, जब सरकारी अधिकारियों ने दावा किया था कि संबंधित फाइल चार दिन से उपराज्यपाल के पास है। लेकिन उपराज्यपाल कार्यालय ने इस आरोप से इनकार किया।

मंत्रिमंडल के सदस्य मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन ने गिरफ्तारी के बाद अपने अपने पद से इस्तीफा दे दिया थ। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी को सौरभ भारद्वाज के साथ मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया गया है जबकि जैन को धनशोधन मामले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav