स्कूल वैन में आग लगी, बीएसएफ जवानों ने चालक और बच्चों की बचाई जान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 08:34 PM
स्कूल वैन में आग लगी, बीएसएफ जवानों ने चालक और बच्चों की बचाई जान
ऑडियो सुनें

इंदौर. मप्र के इंदौर में शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब छह बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन में लगी आग को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की मदद से बुझा लिया गया, इस वाहन का चालक और सभी छह बच्चे सुरक्षित हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य मिश्रा ने बताया कि एयरोड्रम थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय की वैन में संभवत: शॉर्ट र्सिकट से आग लगी.

उन्होंने बताया कि यह हादसा बीएसएफ के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) के परिसर के सामने हुआ.
डीसीपी ने बताया,”बीएसएफ जवानों ने जलती वैन से इसके चालक और छह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझानी शुरू की.” मिश्रा ने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलने पर अग्निशमन दस्ता भी मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह काबू पाया गया. डीसीपी ने बताया,”स्कूल वैन में लगी आग पर समय रहते काबू पाए जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. हम एहतियात के तौर पर शहर के सभी स्कूल वाहनों के रख-रखाव की स्थिति जांचेंगे ताकि आइंदा ऐसे अग्निकांड नहीं हो सकें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu