किसान ने अपनी गाय को शेरनी का शिकार बनने से बचाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 30 Jun 2023 09:19 PM
किसान ने अपनी गाय को शेरनी का शिकार बनने से बचाया
ऑडियो सुनें

वेरावल. गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक किसान के अपनी गाय को शेरनी की गिरफ्त से बचाने का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं केशोद नगर पालिका के सदस्य विवेक कोटादिया ने यहां से 65 किमी दूर कोडिनार तालुका के अलीदार गांव के निकट हुई घटना का यह वीडियो ट्विटर पर साझा किया है.

जिले में गिर वन्यजीव अभयारण्य है, जहां एशियाई शेरों की अच्छी-खासी आबादी है. कार की खिड़की से बनाए गए इस घटना के वीडियो में एक गाय को शेरनी की गिरफ्त से खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. गाय ने जब शेरनी को सड़क पर घसीटा, तब शेरनी ने उसकी गर्दन दबोचने की कोशिश की.

उसी क्षण गाय का मालिक मौके पर पहुंचा और चिल्लाकर शेरनी को डराने की कोशिश की. चूंकि, शेरनी अब भी गाय को नहीं छोड़ रही थी, इसलिए किसान ने एक पत्थर उठाया और उनकी ओर जाने लगा. किसान को अपने करीब आता देख शेरनी ने गाय को छोड़ दिया और वह (शेरनी) सड़क किनारे झाड़ियों में भाग गई.

क्षेत्र वन अधिकारी अशोक अमीन ने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार को अलीदार गांव के बाहरी इलाके में हुई. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”शेरों ने अलीदार के आस-पास के क्षेत्र को अपनी स्थायी जगह बना ली है. शेरों को मानव बस्तियों के आसपास घूमते दिखाने वाले वीडियो नियमित रूप से सामने आते रहते हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu