रेलवे ने किया GM का ट्रांसफर, बालासोर हादसे के बाद एक्शन मोड में विभाग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Jul 2023 10:59 AM
रेलवे ने किया GM का ट्रांसफर, बालासोर हादसे के बाद एक्शन मोड में विभाग…
ऑडियो सुनें

ओडिशा: बालासोर में हुए हादसे के बाद रेलवे के साउथ ईस्टर्न जोन के कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा चुका है. इस बीच शुक्रवार को जोन की महाप्रबंधक अर्चना जोशी का ट्रांसफर कर दिया गया है. अब उनकी जगह अनिल कुमार मुश्रा को साउथ ईस्टर्न जोन का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है.

SER जोन की महाप्रबंधक अर्चना जोशी को कर्नाटक के येलहंका में रेल व्हीकल फैक्ट्री में महाप्रबधक के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया. भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) की 1985 बैच की अधिकारी अर्चना जोशी ने 30 जुलाई, 2021 को महाप्रबंधक का पद संभाला था. वह अब कर्नाटक के यलहंका में रेल व्हील फैक्ट्री के महाप्रबंधक का पद संभालेंगी. साउथ ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में शामिल होने से पहले जोशी ने पर्यटन और खानपान, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य के रूप में काम किया. वह महाप्रबंधक बनने वाली पहली महिला आईआरटीएस अधिकारी थीं. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड की सिफारिश पर भारतीय रेलवे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स सेवा के अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को साउथ ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया है.

इससे पहले रेलवे बोर्ड ने सहायक महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक समेत जोन के पांच सीनियर अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया था. बता दें कि दो जून को हुए बालासोर ट्रेन हादसे में 290 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में बीते 2 जून को तीन ट्रेनों की टक्कर हो गई थी. बहनागा बाजार स्टेशन के पास SMVB-हावड़ा एक्सप्रेस (12864), कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर हुई थी. हादसे में 293 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav