क्या ईडी दोबारा हसन मुशरिफ के ठिकाने पर छापेमारी करेगी? : कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Jul 2023 09:49 PM
क्या ईडी दोबारा हसन मुशरिफ के ठिकाने पर छापेमारी करेगी? : कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक हसन मुशरिफ भ्रष्टाचार के सभी आरोपों से मुक्त हो गए हैं. राकांपा नेता अजित पवार ने रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि राकांपा के आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

श्रीनिवास ने ट्विटर पर मुशरिफ के महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में शपथ लेने का एक वीडियो साझा किया और कहा, ”यह राकांपा विधायक हसन मुशरिफ हैं. कुछ दिन पहले, ईडी ने मामला दर्ज किया था और उनके घर तथा चीनी मिल पर छापा मारा था.” उन्होंने कहा, ”आज ‘वॉशिंग मशीन’ में जाने के बाद उनके सारे दाग धुल गए हैं. क्या उनके ठिकानों पर ईडी फिर से छापेमारी करेगी?” ग्यारह जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में स्थित कुछ चीनी मिलों के संचालन में कथित अनियमितताओं के संबंध में मुशरिफ और अन्य के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत कई ठिकानों में तलाशी अभियान चलाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu