मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों के डीए में वृद्धि का निर्णय

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Jul 2023 10:16 PM
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों के डीए में वृद्धि का निर्णय
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य शासन के अधिकारियों-कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया गया है. वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में मंत्रालय से आज ही आदेश जारी कर दिया गया है. मंहगाई भत्ते की दर में 01 जुलाई 2023 से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई है.

शासकीय सेवकों को सातवें वेतनमान में 33 प्रतिशत मंहगाई भत्ता का भुगतान किया जा रहा है, इसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब शासकीय सेवकों को 38 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता देय होगा. शासकीय सेवकों को बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता 01 जुलाई 2023 से देय होगा. इसी प्रकार छठवें वेतनमान में शासकीय सेवकों को 201 प्रतिशत मंहगाई भत्ता का भुगतान किया जा रहा है, इसमें 11 प्रतिशत वृद्धि के बाद 01 जुलाई 2023 से 212 प्रतिशत की दर से शासकीय सेवकों को मंहगाई भत्ता देय होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav