मारपीट के आरोप में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के दो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 20 Jul 2023 01:02 PM
मारपीट के आरोप में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के दो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर निलंबित
ऑडियो सुनें

इटावा: उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के दो जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा मरीजों को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रभात कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मरीजों को पीटने का दोषी पाए जाने के बाद आॅर्थोपेडिक्स विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर तुहिनागशु दास और अमन श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया।’’

जिस वीडियो में आरोपी चिकित्सक वार्ड में मरीजों को कथित रूप से पीटते नजर आ रहे हैं, उसे 10 और 11 जुलाई को एक अन्य मरीज ने रिकॉर्ड किया गया था। यह वीडियो 15 जुलाई को वायरल हो गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav