मुंह में छिपकली घुसने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, रे इलाके में शोक की लहर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 24 Jul 2023 04:41 PM
मुंह में छिपकली घुसने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, रे इलाके में शोक की लहर…
ऑडियो सुनें

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकीमोंगरा ईलाके में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के मुंह में छिपकली के घुस जाने से उसकी मौत हो गई। नागिनभंटा मौहल्ले में सामने आई इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह घटना उस वक्त सामने आई जब मासूम की मां कुछ सामान लेने दुकान गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की विवचेना कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार पांडे का पूरा परिवार नागिनभांठा में रहता है। दो भाई बहनों में छोटा बेटा जगदीश पांडे घर के पास ही खेल रहा था। तब उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। इस दौरान जहरीली छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया। पीएम के बाद ही बच्चे का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मासूम की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav