विपक्षी गठबंधन से प्रधानमंत्री परेशान, वह ‘इंडिया’ से नफरत करने लगे हैं: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jul 2023 08:15 PM
विपक्षी गठबंधन से प्रधानमंत्री परेशान, वह ‘इंडिया’ से नफरत करने लगे हैं: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/कोलकाता. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर निशाना साधे जाने के बाद मंगलवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि वह इस गठबंधन से बहुत परेशान हैं और विरोध करते-करते ‘इंडिया’ से ही नफरत करने लगे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा, ”मणिपुर की बात हम कर रहें हैं, प्रधानमंत्री जी सदन के बाहर ‘इंडिया’ को ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ बोल रहें हैं ! कांग्रेस पार्टी हमेशा ‘मदर इंडिया’ यानी ‘भारत माता’ के साथ रही है.” उन्होंने दावा किया, ”अंग्रेज.ों के ग.ुलाम तो भाजपा के राजनीतिक पूर्वज ही थे. प्रधानमंत्री जी, अपनी ऊल-जुलूल बयानबाज.ी से देश का ध्यान भटकाना बंद कीजिये.”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”मोदी जी, आप हमें जो चाहें वो संबोधित कर लें. हम इंडिया हैं. हम मणिपुर पर मरहम लगाने और हर महिला एवं बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे. हम राज्य के सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे. हम मणिपुर में भारत की अवधारणा का पुर्निनर्माण करेंगे.”

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ”यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री 26 दलों वाले गठबंधन ‘इंडिया’ से बहुत परेशान हैं. वह न केवल लगभग मृतप्राय: राजग में नयी जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि आज सुबह अपने बयान के माध्यम से उन्होंने एनडीए को एक नया अर्थ ‘नेशनल डिफेमेशन अलायंस’ (राष्ट्रीय मानहानि गठबंधन) दिया है.” उन्होंने दावा किया, ”जब प्रधानमंत्री किसी मुद्दे पर घिर जाते हैं तो वह हर समय इनकार करने, ध्यान भटकाने, तोड़ने-मरोड़ने और बदनाम करने का काम करते हैं.”

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, ” मोदी जी, आप कांग्रेस विरोध में इतने अंधे हो गये कि इंडिया से ही नफ.रत करने लग गये. सुना है आज कुंठा में आ कर आपने इंडिया पर ही हमला बोल दिया.” कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा, ”विपक्ष को कोसते कोसते प्रधानमंत्री मोदी ‘इंडिया’ को ही भला बुरा कहने लग गये? एक बात साफ. है – अपनी घटिया ट्रोल आर्मी को निर्देश आप ही देते हैं. विपक्ष दिशाभ्रमित नहीं है – आप नैतिक दिवालियेपन का शिकार हैं. ज.ुबानी जमा खर्च बंद कीजिए. हिम्मत जुटाइये और मणिपुर पर बोलिये.”

मेरे ख्याल से प्रधानमंत्री मोदी को ‘इंडिया’ नाम पसंद है: ममता

विपक्ष के गठबंधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर उन पर तंज कसते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनके ख्याल से उन्हें (प्रधानमंत्री को) ‘इंडिया’ नाम पसंद है. राजभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ एक संक्षिप्त बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्षी गठबंधन के बारे में जितनी गलत बातें करेगी, उतना ही वह (पार्टी) इसके प्रति अपनी पसंद साबित करेगी.

उन्होंने कहा, ” हमारे प्रधानमंत्री को धन्यवाद. मुझे लगता है कि उन्हें ‘इंडिया’ नाम पसंद है. आम लोगों की तरह उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया है. जितना अधिक वे नाम के बारे में बुरा बोलेंगे, उतना ही अधिक वे इसके प्रति अपनी पसंद साबित करेंगे.” प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया. उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu