दक्षिणी मिशिगन में भीषण तूफ़ान से तबाही, 140,000 से अधिक लोगों के घर बिजली गुल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 27 Jul 2023 12:02 PM
दक्षिणी मिशिगन में भीषण तूफ़ान से तबाही, 140,000 से अधिक लोगों के घर बिजली गुल

दक्षिणी मिशिगन में भीषण तूफ़ान से तबाही, 140,000 से अधिक लोगों के घर बिजली गुल

ऑडियो सुनें

डेट्रॉयट: दक्षिणी मिशिगन में बुधवार को भीषण तूफ़ान आया जिससे जगह जगह पेड़ उखड़ गए, शाखाएं टूट गईं तथा बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए और 140,000 से अधिक उपभोक्ताओं और प्रतिष्ठानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

डीटीई एनर्जी ने शाम पाँच बजकर चालीस मिनट तक लगभग 108,000 उपभोक्ताओं के बिजली संकट का सामना करने की सूचना दी। वहीं कंज्यूमर्स एनर्जी ने 32,000 से अधिक लोगों और प्रतिष्ठानों के पास बिजली न होने की सूचना दी।

राष्ट्रीय मौसम विभाग ने बताया कि डेट्रॉइट क्षेत्र, एन आर्बर और दक्षिणी मिशिगन में कई जगहों पर पेड़ गिर गए और शाखाएं टूट गई हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान रोमुलस के डेट्रॉइट उपनगर में 67 मील प्रति घंटे (107.83 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से हवाएं चलीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav