महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांवड़ियों के भेष में ले जा रहे थे लाखों का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 27 Jul 2023 04:19 PM
महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांवड़ियों के भेष में ले जा रहे थे लाखों का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार…

कांवड़ियों के भेष में ले जा रहे थे लाखों का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार...

ऑडियो सुनें

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. 2 इंटर स्टेट गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. सरायपाली पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है. मोटर सायकल में बोलबम का कपड़ा पहनकर कांवड़ियों की भेष में अवैध गांजे की तस्करी करते पकड़े गए हैं.

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे और एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई है. मुखबिर से थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक को सूचना मिली थी. ओडिशा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुए बोल बम कांवड़ियों के हुलिए में गेरुआ रंग का कपड़ा पहने हुए एक नीले रंग के R- 15 मोटर सायकल में रखकर अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहे थे.

रीवा मध्य प्रदेश जाने की सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ रवाना होकर NH 53 मेन रोड बैतारी चौक के पास पहुंचे. जहां कुछ समय बाद ओडिशा रोड की ओर से एक नीले रंग का R- 15 yamaha का मोटर सायकल आते दिखा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया. उक्त नीले रंग के बिना नंबर मोटर साइकिल में बैठे 2 व्यक्तियों को नीचे उतरवाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) अभय पटेल पिता अंबिका प्रसाद पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन घोपी थाना मनगवां जिला रीवा मध्य प्रदेश (2) अमित शुक्ला पिता ज्ञानेन्द्र शुक्ला उम्र 27 वर्ष साकिन करहा थाना गंगेव जिला रीवा मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया.

दोनों बोलबम कांवड़ियो के भेष में थे. तलाशी लेने पर उनके मोटर साइकिल नीले रंग में बैग से भरा हुआ 31 किलो (एकात्तिस किलो) मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,75000 रुपए होना पाया गया, जिससे पूछताछ करने पर बोलबम के भेष में कावड़ियों के रुप में अवैध गांजा छुपाकर गांजा को ओडिशा से लाना बताया गया.

कब्जे से 31 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 7,75000 रूपये और परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर R- 15 मोटर साइकिल कीमती 2,00000 रूपये (दो लाख रुपए) कुल जुमला कीमती 9,95,000 (नौ लाख पंचानबे हजार रुपए) को समक्ष गवाहन जब्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(b) ndps act का पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 186/23, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर रिमांड पर भेजा जाना है. संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई बलराम, साहू प्रधान आरक्षक डोलामडी भोई आरक्षक योगेन्द्र बंजारे, मानवेन्द्र ढिढी, सैनिक संजीव यादव व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav