नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने देश की प्रगति में गुजरात और महाराष्ट्र के योगदान की तारीफ की. राहुल ने श्रम दिवस के अवसर पर मजदूरों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि किसी भी देश का विकास मजदूरों के बिना असंभव है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मेरे सारे मजदूर भाइयों और बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र निर्माण के लिए सर्मिपत कर दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां चाहे जितनी कठिन हों, कांग्रेस पार्टी और मैं आपके साथ हैं.’’ राहुल ने गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के लोगों को गुजरात दिवस की बधाई. गुजरात को उद्यमियों और हर परिस्थिति का सामना करने वाले लोगों के लिए जाना जाता है. गुजरात का हमारे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है.’’
राहुल गांधी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 01 May 2022 11:11 AM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Karwa Chauth 2026: आज करवा चौथ, कब निकलेगा चांद, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत का समय और व्रत का महत्व
- 2 Karwa Chauth शर्मसार : पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला किया, चाकू के एक दर्जन वार से पति की हालत गंभीर, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
- 3 सुबह की टॉप खबरें: 22 भारतीयों की मौत, तूफान अर्नब में 7 की मौत, 4 राज्यों की 28 सीटों पर एनडीए का दबदबा, कांग्रेस को एक सीट, बस्तर में नक्सलियों का समर्पण, और भी ताजा खबरें जानिए
- 4 आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2026: गुरुवार और करवा चौथ का दिन कैसा रहेगा आपके लिए? करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: